मुज़फ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर में बीती रात एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। जिसमें ग्रामीण लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ गली-गली चोर की तलाश करते नजर आ रहे हैं। फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि अक्षय पांचाल, निवासी गली नंबर 10, शहाबुद्दीनपुर रोड को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और मारपीट की।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। SSP ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “यदि कोई व्यक्ति किसी को चोर या बदमाश समझकर बिना पुष्टि के मारपीट करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या वीडियो के जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी डिजिटल निगरानी टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।










Discussion about this post