गोरखपुर : महिला का आरोप है कि पति की हरकतों से वह धीरे-धीरे बीमार होने लगी। पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि पत्नी के अस्वस्थ होने पर अपनी हवस पूरी करने के लिए पति दिल्ली में एक दूसरी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। बस्ती की महिला ने बताया कि नौ दिसंबर 2024 को गोरखनाथ इलाके के युवक से शादी हुई। आरोप है कि विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति महिला को नशे की दवा खिलाता था और खुद भी शक्तिवर्धक (कामोत्तेजक) दवा खाकर गलत तरीके से संबंध बनाता था।
इससे धीरे-धीरे महिला अस्वस्थ होने लगी। पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि पत्नी के अस्वस्थ होने पर अपनी हवस पूरी करने के लिए पति दिल्ली में एक दूसरी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इधर ससुराल वाले भी महिला की मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
बार-बार उससे दहेज में पांच लाख रुपये घर वालों से मांग कर लाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच पति ने भी घर आकर महिला से अपने दूसरी युवती से संबंध के बारे में बताया। जिससे महिला घर छोड़कर चली जाए। महिला ने गोरखनाथ थाने में तहरीर दी है।
जिसपर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न और अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला बाहर आने से क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।











Discussion about this post