सलेमपुर : यूपी के देवरिया स्थित सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में रविवार की सुबह पत्नी का शव बेड रूम में तो 800 मीटर दूर उसके पति का शव सलेमपुर-बरहज रेलवे ट्रैक पर मिला। दोनों की शादी 2015 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया है कि दोनों गुजरात के सूरत में रहते थे। जितेंद्र एक निजी कंपनी में करता था। 11 मई को जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर आया हुआ था।
महिला के साड़ी से एक कथित सुसाइट नोट बरामद हुआ है। सुसाइट नोट में लिखा है कि अपनी पत्नी का मर्डर मैंने किया है। इसमें किसी का दोष नहीं है, मेरी पत्नी पूरे परिवार को फंसाना चाहती है। यह सुसाइट नोट किसने लिखा है इसकी जांच पुलिस और फोरेंसिक टीम संयुक्त रूप से कर रही है। वहीं महिला के पिता देवंत कुशवाहा ने बताया कि गहना और संपति के लिए दोनों की हत्या की गई है। इसकी जानकारी होनी चाहिए।











Discussion about this post