Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

ओवैसी और महागठबंधन की बात बनी तो एनडीए का खेल खराब; कैसे टाइट हो जाएगी फाइट?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और राजद-कांग्रेस महागठबंधन के बीच अलायंस की बात बन गई तो बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है।

admin by admin
June 3, 2025
in देश
ओवैसी और महागठबंधन की बात बनी तो एनडीए का खेल खराब; कैसे टाइट हो जाएगी फाइट?
0
SHARES
83
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक नया राजनीतिक समीकरण बन रहा है, जो राजद नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिए जितनी राहत ला सकता है, उतनी ही परेशानी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए बढ़ा सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, तीन लेफ्ट पार्टी सीपीआई-माले, सीपीआई और सीपीएम, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के महागठबंधन में एंट्री मारने के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम तैयार है बशर्ते सीटों पर बात बन जाए। पार्टी ने 50 सीट अकेले लड़ने का प्लान बनाया है लेकिन राजद से चल रही बात बन गई तो वो कम सीटें लड़ने को तैयार है। इस गठबंधन से मुसलमानों की एकजुटता नतीजों पर असर डाल सकती है।

बिहार में जातियों और पार्टियों का चुनावी समीकरण देखने से पहले जान लीजिए कि ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इकलौते बचे विधायक अख्तरुल ईमान ने बताया है कि बातचीत चल रही है और महागठबंधन से कोई नेगेटिव जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी एक दल नहीं है जो अकेले सांप्रदायिक ताकतों को हरा सके इसलिए हमारी कोशिश है कि चुनाव में सब एकजुट होकर जाएं। 2020 में ओवैसी की पार्टी से जीते 5 विधायकों में 4 को राजद ने मिला लिया था। ईमान अकेले बचे हैं।

अख्तरुल ईमान ने कहा- “दोस्ती में हमेशा मामला बड़े और छोटे का होता है। छोटे की इच्छा होती है, हमेशा दोस्ती करने की, लेकिन जब तक बड़ा हाथ न बढ़ाए।” ईमान ने कहा कि राजद-कांग्रेस को दिल बड़ा करना है, फैसला उनको करना है। जब बात बनेगी, तब बात बढ़ेगी। हमारी इच्छा है कि बिहार से सांप्रदायिक शक्तियों को बाहर निकाला जाए। दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के न्याय के लिए एक सरकार बने, जिसमें हमारी हिस्सेदारी हो।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

2020 के विधानसभा चुनाव की याद दिला दें जब असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट बनाया था। उस चुनाव में ओवैसी की पार्टी 20, बसपा 78 और रालोसपा 99 सीट पर लड़ी थी। ओवैसी के 5 विधायक जीते और सारे सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया से जीते। बसपा से एक विधायक जीते जो जेडीयू में शामिल होकर नीतीश सरकार में मंत्री बन गए। कुशवाहा की पार्टी जीरो पर आउट हो गई। ओवैसे के 5 विधायक दो सीट पर राजद, दो पर भाजपा और एक सीट पर वीआईपी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इसमें ईमान को छोड़कर बाकी चार अब राजद के साथ हैं।

बिहार में लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल से माय समीकरण राजद और उसके साथ रहे दलों के पक्ष में झुका रहा है। ओवैसी ने 2020 में सीमांचल में इस समीकरण पर जबर्दस्त चोट कर दी थी। नीतीश सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित सर्वे के मुताबिक इस समय बिहार में यादव आबादी 14 परसेंट और मुसलमानों की संख्या लगभग 18 परसेंट है। 100 में 32 वोटर इस दो समुदाय से है जो तेजस्वी को मजबूती देता रहा है।

राजद के अलावा महागठबंधन में कांग्रेस, लेफ्ट और मुकेश सहनी की वीआईपी है। मुकेश सहनी का दावा है कि बिहार में निषाद की आबादी लगभग 14 फीसदी है। सर्वे में मल्लाह आबादी 2.60 फीसदी आई। सहनी कहते हैं कि निषादों को सर्वे में उप-जातियों में तोड़-तोड़कर दिखाया गया है जिससे उनकी असली ताकत सामने ना आए।

सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा है। मुकेश सहनी को लेकर अटकलें लगती रहती हैं कि वो सीट के लिए इधर-उधर भी कर सकते हैं, जैसा वो 2020 में भी कर चुके हैं जब आखिरी मौके पर महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ आ गए थे।

भाजपा के साथ सवर्ण वोट मजबूती से खड़ा है वहीं जेडीयू के साथ यादव को छोड़ दूसरी पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियां डटी हुई हैं। चिराग पासवान, जीतनराम मांझी की वजह से दलित और महादलित भी एनडीए के पाले में दिख रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा कब इस कैंप से नाराज होकर उस कैंप में चले जाएं, इसका खतरा उतना ही है, जितना मुकेश सहनी के वहां से यहां आने का।

जाति समूहों के स्तर पर देखें तो सर्वे के मुताबिक बिहार में लगभग 36 फीसदी अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), 27 परसेंट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 20 परसेंट दलित वर्ग और 15 परसेंट सवर्ण वर्ग के लोग हैं। डेढ़ परसेंट के करीब आदिवासी भी हैं।

हाल के चुनावों में अति पिछड़ा, दलित और सवर्ण वोटरों का हाथ एनडीए के साथ रहा है। ओबीसी वोट के लिए नीतीश और लालू यादव के बीच खींचतान है। लव-कुश नीतीश के साथ दिखते हैं तो यादव तेजस्वी के पीछे मुखर है। सहनी वोट कुछ सीटों पर निर्णायक और कुछ इलाकों में प्रभावी हैं, लेकिन मुकेश सहनी की समस्या ये है कि वो अब तक खुद एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं।

महागठबंधन में काडर वोट वाले वामपंथी दलों, खास तौर पर सीपीआई-माले ने शाहाबाद और मगध इलाके में अपनी पकड़ लगातार मजबूत की है। इसका फायदा राजद और कांग्रेस को भी मिल रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस की राजनीति को दलित और पिछड़ों को वापस लाने पर केंद्रित कर रखा है। बिहार में दलित वोट का एक हिस्सा झटकने के लिए कांग्रेस ने रविदास जाति के दलित विधायक राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाया है।

ओवैसी और महागठबंधन का गठबंधन होने की सूरत में मुसलमान वोटों के बंटवारे का खतरा हद से ज्यादा कम हो जाएगा। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद नई ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार महागठबंधन से नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की लोकप्रियता पर सवार एनडीए की फाइट निश्चित रूप से टाइट हो जाएगी। नीतीश ने 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। ओवैसी के अलग लड़ने से नीतीश को बहुमत जुटाने में सहूलियत हो सकती है लेकिन वो तेजस्वी के साथ आ गए तो दोनों गठबंधनों के बीच आमने-सामने का मुकाबला तय है।

ऐसे माहौल में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इकलौता कैंप होगा, जो ना नीतीश, ना तेजस्वी नारे लगाने वालों का चुनावी विकल्प बन सकता है। लेकिन चुनाव में जब हराओ या जिताओ मुद्दा हावी हो जाता है तो वोटर दलीय प्रतिबद्धता छोड़कर रणनीतिक वोटिंग भी करता है। प्रशांत की पार्टी के लिए दोतरफा चुनाव में स्ट्रैटजिक वोटिंग रोक पाना मुश्किल हो सकता है। चुनाव में चार महीने बाकी हैं। लेकिन समीकरण जिस तरह से बन और बिगड़ रहे हैं, इस बात की गारंटी है कि चुनाव में टाइट फाइट होगी।

ShareTweetSend
Previous Post

लड़की का दोस्त बना हैवान: छात्रा को चाकू से गोद डाला, हत्या के बाद सनकी ने जुर्म छुपाने के लिए की घिनौनी हरकत

Next Post

ट्रंप का कॉल और नरेंद्र सरेंडर… भोपाल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Next Post
ट्रंप का कॉल और नरेंद्र सरेंडर… भोपाल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

ट्रंप का कॉल और नरेंद्र सरेंडर... भोपाल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

गाजियाबाद के श्लोक त्रिपाठी ने फोन कर क्यों दी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी? वजह जान हैरान रह जाएंगे

गाजियाबाद के श्लोक त्रिपाठी ने फोन कर क्यों दी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी? वजह जान हैरान रह जाएंगे

10 months ago
यूपी के इस जिले में फसलें लूट ले जा रहे लोग, रातभर पहरा देने को मजबूर किसान, दहशत का माहौल

यूपी के इस जिले में फसलें लूट ले जा रहे लोग, रातभर पहरा देने को मजबूर किसान, दहशत का माहौल

1 year ago
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- देश के करोड़ों किसान बर्बादी के कगार पर पहुंचे

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- देश के करोड़ों किसान बर्बादी के कगार पर पहुंचे

8 months ago
यूपी में विवाह पंजीकरण को लेकर नियम बदले, दिखाना होगा शादी का वीडियो और पंडित भी होंगे गवाह…

यूपी में विवाह पंजीकरण को लेकर नियम बदले, दिखाना होगा शादी का वीडियो और पंडित भी होंगे गवाह…

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In