नई दिल्ली : पेशाब में बुलबुले आना एक आम समस्या हो सकती है. पेशाब करते समय बुलबुले बनाना नॉर्मल नहीं है. अधिकतर लोग पेशाब करते समय बुलबले की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बार-बार पेशाब में बुलबुले आना बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है.
पेशाब में बुलबुले आना किडनी में सूजन या फिर किडनी से जुड़ी समस्या का बड़ा संकेत हो सकता है. जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो पेशाब यानी यूरीन में प्रोटीन आ जाता है मेडिकल भाषा में इसे प्रोटीनूरिया कहते हैं. अगर आपके पेशाब में बुलबुले आ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
पेशाब में बुलबुले आना शरीर में हाई शुगर लेवल का भी संकेत हो सकता है. कभी-कभी पेशाब में बुलबुले आना नॉर्मल हो सकता है. लेकिन रोजाना लगातार पेशाब में बुलबुले आना नॉर्मल नहीं है. अगर लगातार लंबे समय से पेशाब में बुलबुले बनने की समस्या है तो इसे नजरअंदाज ना करें यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है. ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
लंबे समय तक पेशाब में बुलबुले या फिर झाग नजर आ रहा है तो यह प्रोटीन्यूरिया की समस्या हो सकती है. इस कंडीशन में शरीर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शरीर के बाहर निकालने लगता है. दरअसल जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो प्रोटीन यूरिन में जाने लगता है. लंबे समय तक पेशाब में बुलबुले और झाग आने की समस्या को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.











Discussion about this post