लखनऊ : राजधानी में निजी अस्पताल की डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ दी। दर्द बढ़ा तो पीड़िता ने एक्स-रे कराया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए।
राजधानी लखनऊ में युवक ने निजी अस्पताल की डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
मामला इंदिरानगर सेक्टर-सी का है। यहां के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा के उप निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में उनकी पत्नी संध्या गर्भवती थीं। पत्नी को इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।
अरविंद ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ दिन के बाद ही पत्नी को समस्याएं होने लगीं। बीती 23 मार्च को पत्नी का एक्स-रे कराया। पेट में कैंची होने की बात पता चली। केजीएमयू में डॉक्टरों ने बुधवार को संध्या का ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाल दी। अब उनकी हालत सही है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।










Discussion about this post