Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

हत्यारी दुल्हन पर नया खुलासा: मासूम चेहरे वाली प्रगति निकली शातिर, पड़ोसी से प्यार, बहन के देवर को भी रिझाने की कोशिश

इंटर तक की पढ़ाई कर चुकी प्रगति अपने घर में ही रहती थी। पड़ोसी अनुराग से वह पिछले करीब चार साल से प्यार की पींगें बढ़ा रही थी। इंटर पास करके दिबियापुर कस्बा में अपनी मौसी के यहां रहती थी।

admin by admin
March 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
हत्यारी दुल्हन पर नया खुलासा: मासूम चेहरे वाली प्रगति निकली शातिर, पड़ोसी से प्यार, बहन के देवर को भी रिझाने की कोशिश
0
SHARES
394
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया : इंटर तक की पढ़ाई कर चुकी प्रगति अपने घर में ही रहती थी। पड़ोसी अनुराग से वह पिछले करीब चार साल से प्यार की पींगें बढ़ा रही थी। इंटर पास करके दिबियापुर कस्बा में अपनी मौसी के यहां रहती थी।

मासूम चेहरे वाली प्रगति इस कदर शातिर होगी, किसी को इसका अंदाजा नहीं था। घर में गुमसुम रहने वाली प्रगति ने न सिर्फ पड़ोसी से प्यार की पींगें बढ़ाई, बल्कि दीदी के देवर पर डोरे डालकर उसे भी अपने करीब ले आई। दिल उसका प्रेमी से ही लगा रहा, लेकिन शादी करने का फैसला दीदी के देवर से किया। पति की मौत की सूचना मिलने पर दहाड़ मारकर रोने वाली प्रगति के आंसू में पति का खून भी शामिल है, इसकी किसी को भनक नहीं थी। हालांकि, अब जब हकीकत सामने आई है तो मायके से लेकर ससुराल तक सभी सदमे में हैं।

इंटर तक की पढ़ाई कर चुकी प्रगति अपने घर में ही रहती थी। पड़ोसी अनुराग से वह पिछले करीब चार साल से प्यार की पींगें बढ़ा रही थी। इंटर पास करके दिबियापुर कस्बा में अपनी मौसी के यहां रहती थी। वहां आने-जाने के दौरान वह जमाने की नजरों से बचकर भी अनुराग से मिला करती थी। बड़ी और महंगी गाड़ियों के शौकीन अनुराग की लाइफ स्टाइल पर फिदा प्रगति ने कभी किसी को अपने प्यार की भनक नहीं लगने दी।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

उसके परिवार का तर्क है कि वह अक्सर अपनी बड़ी बहन पारुल से मिलने उसके ससुराल मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला-दीपा गांव जाती थी। वहीं उसकी नजरें दीदी के देवर दिलीप से टकरा गईं। अनुराग से प्रेम प्रसंग के बावजूद उसने दिलीप पर डोरे डाले। दोनों की जिद के आगे दोनों के ही परिवारों ने भी रजामंदी दे दी।

दिलीप धूमधाम से पांच मार्च को प्रगति संग सात फेरे लेकर उसे अगले दिन छह मार्च को अपनी दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया। वहां वह सिर्फ पांच दिन ही रही और शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के लिए 10 मार्च को वापस आ गई।

पहले से ही दिलीप से अलग होने का मन बना चुकी प्रगति ने यहां आकर प्रेमी अनुराग से 17 मार्च को एक होटल में मुलाकात की और पति दिलीप को रास्ते से हटाने का खाका तैयार किया। अब जब उसकी कारिस्तानी सामने आ चुकी है तो मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मचा हुआ है।

अपने मेहंदी रचे हाथों से प्रगति ने जिस कारिस्तानी को अंजाम दिया और दिलवाया उसने सभी को झकझोर दिया। पूरा परिवार, गांव, ससुराल गम में डूबे हैं। प्रेमी के साथ खुद तो सलाखों के पीछे गई, परिवार को भी कभी न भूलने वाली टीस दे गई। गांव के ही युवक के प्रेम में अंधी होकर अपने ही सुहाग को खत्म करने वाली इस नवब्याहता की कारिस्तानी ने मायके को पूरी दुनिया के सामने रुसवा कर दिया। उनके होठों की चुप्पी से बेटी की करतूत का गुस्सा जाहिर हो रहा है। सूनी आंखों में उसके लिए नफरत का सागर हिलोरें लेता दिख रहा है। गांव वाले कहते हैं कि उसने ऐसा किया ही क्या है कि उसके बारे में बात की जाए। बेटियां दुल्हन के जोड़े में ससुराल जाकर मायके का मान बढ़ाती हैं, इसने अपने ही सुहाग का कत्ल करके न सात फेरों की लाज रखी न ही उस सुर्ख जोड़े का, जिसमें उसे विदा किया गया था।

औरैया सदर तहसील का छोटा सा गांव है सियापुर। भाग्यनगर ब्लॉक और फफूंद थाना की सीमा क्षेत्र में आने वाले इस बेहद छोटे से गांव में ही सिर्फ यादव बिरादरी के ही 25 परिवारों का घर है। कुल आबादी 80 लोगों की है। उनमें से कुछ आपस में रिश्तेदार हैं। अपनी ही मांग का सिंदूर खुद से पोछने वाली प्रगति और उसका प्रेमी अनुराग इसी गांव के निवासी हैं। प्रगति का मकान गांव के मेन रोड पर दो मंजिला है। उसके मकान के ठीक पीछे उसके प्रेमी अनुराग व उसके चाचा का मकान है। प्रगति का मकान दखलीपुर पंचायत की सीमा में आता है, जबकि बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर अनुराग का मकान पीहरपुर पंचायत में पड़ता है। आसपास रहने वाले यह लोग अलग-अलग पंचायतों के वोटर हैं।

भले ही अब प्रगति के परिवार के लोग यह कह रहे हैं कि उन्हें प्रगति और अनुराग के बीच प्रेम संबंध की जानकारी नहीं है, लेकिन गांव के लोग दबी जुबान से बता रहे हैं कि दोनों में नजदीकियां थीं। प्रगति के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए उन तक इसकी जानकारी नहीं थी। तीन बड़े भाइयों में दो शादीशुदा आलोक राजस्थान के भिलवाड़ा में एक कंपनी में नौकरी के सिलसिले में गांव में कम रहता है। दूसरा बड़ा भाई आशुतोष मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वह भी अपने परिवार के साथ वहां रहता है। तीसरा भाई संतोष अविवाहित है।

कोविड काल साल 2020 में सियापुर गांव में प्रगति का पड़ोसी अनुराग से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। चार साल के लंबे प्रेम संबंध में दौलत और शोहरत का रंग चढ़ा। इसके लिए प्रगति ने अपने जीजा के छोटे भाई दिलीप से नजदीकी बढ़ाई।

पुलिस ने गिरफ्तार प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग व शूटर रामजी नागर से अलग-अलग व एक साथ पूछताछ की। इसमें उनके अपराध करने के तरीके को भी भांपा गया। प्रगति व अनुराग के बीच शादी से पहले ही दिलीप की हत्या को लेकर पटकथा की तैयारी बनाई जाने लगी थी। दिलीप को रास्ते से किस तरह से हटाया जाए। इसके लिए उन तरीकों को भी दोनों ने जानने की कोशिश की, जिससे दोनों स्वयं को सुरक्षित करते हुए दिलीप को रास्ते से हटा दें। इसके लिए दिलीप की हत्या को पहली प्राथमिकता में हादसा तो दूसरी में आत्महत्या का रंग चढ़ाने की रणनीति बनाई थी। आत्महत्या के लिए जहर देकर मारने की भी तैयारी थी, लेकिन इस तरीके में उन्हें पोल खुलने की संभावना नजर आ रही थी। शादी के बाद शूटरों के संपर्क में आने के बाद अनुराग ने हादसे को प्राथमिकता दी थी। शूटरों का मनतव्य भी दोनों ने लिया था। इसके लिए सड़क किनारे किसी सुनसान जगह पर उसके सिर पर गहरी चोटें देने की तैयारी बनाई थी। तीन शूटरों ने इसकी जिम्मेदारी ले ली।

क्राइम सीन के तहत अनुराग ने शूटरों को बेला में दिलीप की पहचान कराई। इसके बाद शूटरों ने बेला से कुछ आगे दिलीप को यह कहकर बुलाया कि नहर पर बिजली के खंभे रखे जाने हैं। हाइड्रा से कितनी लागत आएगी। इस पर एक शूटर उसे जगह दिखाने के लिए पलिया के पास नहर किनारे ले गया। रास्ते में बारी-बारी दो अन्य शूटरों को भी साथी बताकर बाइक पर बैठा लिया। नहर किनारे सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों शूटरों ने दिलीप को बेरहमी से सिर के पिछले हिस्से पर मारना शुरू कर दिया। तमंचे की बट मारते हुए लहूलुहान कर दिया, लेकिन दिलीप का साहस डगमगाता न देख शूटरों का साहस जवाब दे गया।

इस पर होश गंवाते हुए एक शूटर ने दिलीप के सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी थी। 19 मार्च को जब सड़क किनारे दिलीप बेसुध अवस्था में खून से लथपथ मिला तो पुलिस से लेकर ग्रामीण हादसे का ही अंदेशा जता रहे थे। बड़े ही शातिर ढंग से अंजाम दी गई इस वारदात में गोली मारने की गलती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में 10 घाव व सीटी स्कैन में गोली लगने की बात उभरकर सामने आ गई। हत्या पर हादसे का रंग चढ़ाने का प्रयास यहां नाकाफी रहा। प्रेमी-प्रेमिका से लेकर शूटरों का शातिर दिमाग यहां पर फेल हो गया।

हाइड्रा चालक दिलीप के हत्याकांड के खुलासे के बाद जिस तरह से प्रगति ने परिजनों पर बिना मर्जी के शादी कराने का आरोप मढ़ा। इधर-उधर के तमाम आरोप तयशुदा बताए गए। हादसा व आत्महत्या की कहानी को लेकर भी प्रगति ने इसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप की कहानी पहले से ही गढ़ ली थी।

ShareTweetSend
Previous Post

निजी अस्पताल में डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दी कैंची, दर्द बढ़ा तो कराया एक्सरे; रिपोर्ट देख हर कोई हैरान

Next Post

बागपत : युवती के यौन शोषण में सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने सुनाई आपबीती

Next Post
पड़ोसी की घिनौनी करतूत: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, यहीं नहीं रुका दरिंदा; फिर जो किया…जीते जी मर गई वो

बागपत : युवती के यौन शोषण में सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने सुनाई आपबीती

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में दबंगों का आतंक, जबरन कब्जे के मामले में बुजुर्ग महिला से मारपीट

मुजफ्फरनगर में दबंगों का आतंक, जबरन कब्जे के मामले में बुजुर्ग महिला से मारपीट

1 year ago
यूपी: वाराणसी में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी: वाराणसी में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

11 months ago
यूपी: CM योगी ने  किया निःशुल्क गैस रिफिल की सब्सिडी वितरण योजना का शुभारंभ, मुजफ्फरनगर के 2.47 लाख लाभार्थियों को मिला लाभ

यूपी: CM योगी ने किया निःशुल्क गैस रिफिल की सब्सिडी वितरण योजना का शुभारंभ, मुजफ्फरनगर के 2.47 लाख लाभार्थियों को मिला लाभ

9 months ago
विशेष सचिव ने शामली में पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विशेष सचिव ने शामली में पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए निर्देश

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In