मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा ने आरोपी अश्वनी के रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजन न जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मां ने जब छात्रा से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पता चला कि आरोपी अश्वनी पीड़िता को परेशान करता है। आरोपी पीड़िता के स्कूल जाने के दौरान पीछा करता है और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। आरोपी किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता है। आरोपी से तंग आकर उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। भावनपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।











Discussion about this post