मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में थाना तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आज दोपहर 1 बजे छतेला रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया।
बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शाहबाज पुत्र अबरार के रूप में हुई है। वह कुल्हेड़ी, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
पुलिस ने घायल शाहबाज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक अवैध हथियार, कारतूस और डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना तितावी की एसएचओ ऋषिका सिंह ने बताया कि शाहबाज गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
शाहबाज चरथावल थाना क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।










Discussion about this post