मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की एक कॉलोनी में आरोपी शिवम ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी के दो साथी घर के बाहर पहरा देते रहे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
हस्तिनापुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि शनिवार को उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी शिवम ने घर में घुसकर उनकी बेटी से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उनके घर पर लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई।
आरोप है कि इससे पहले आरोपी ने मंगलवार को भी दुष्कर्म किया था। किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की मां की ओर से मुख्य आरोपी शिवम और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











Discussion about this post