मेरठ। सरकारी बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 3.20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भरोसा दिलाया, लेकिन जब वह पत्र लेकर बैंक पहुंचा तो उसे ठगी का पता चला। अब आरोपी पीड़ित को धमका रहा है।
शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी रितिक ने बताया कि उसकी पहचान राजपुर गांव (किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र) निवासी सलमान खान से थी। सलमान ने दावा किया कि वह उसे पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिला सकता है। इस भरोसे में रितिक ने उसे ₹3.20 लाख रुपये दे दिए।
कुछ दिन बाद सलमान ने उसे एक नियुक्ति पत्र थमाया, जिसे लेकर रितिक जब बैंक पहुँचा तो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पत्र फर्जी है। तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
रितिक का आरोप है कि वह पिछले छह महीने से आरोपी से पैसे वापस मांग रहा है, लेकिन सलमान हर बार बहाने बनाकर टालता रहा। अब तो वह धमकी भी देने लगा है।
रितिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post