मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव राजू पिन्ना ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से जिले की दो महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
राजू पिन्ना ने कहा कि ज़िला अस्पताल में हृदय रोगियों के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए केवल एक डॉक्टर उपलब्ध हैं, जो केवल दवाइयाँ देकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर देते हैं। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने मांग की कि जिला अस्पताल में हार्ट यूनिट को विकसित किया जाए और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाए।
इसके अलावा, किसान नेता ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्पीड मीटर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर बेकाबू गति के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। यदि सीसीटीवी और गति नियंत्रक उपकरण लगाए जाएं, तो दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से इन दोनों जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।










Discussion about this post