मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेरा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पूर्व विधायक मौलाना जमील के बेटे 26 वर्षीय अबुजर ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार शाम की है, जब अबुजर ने अपने घर के बाथरूम में लगी कुंडी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
परिजनों के अनुसार, अबुजर नहाने के लिए बाथरूम गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोला। वहां अबुजर रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अबुजर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दुखद घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की भावना फैला दी है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।










Discussion about this post