मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के अटाली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने बाग से अमरूद तोड़ने पर 4 साल के मासूम बच्चों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उनकी मां अनीता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते घायल महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला अनीता ने बताया कि उनके चार वर्षीय बेटे ने गांव में स्थित एक बाग से अमरूद तोड़ लिया था, जिस पर बाग के मालिक और उनके साथियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट की। चार दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। घटना के समय अनीता घर पर नहीं थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने मारपीट झेली। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण वे एसएसपी कार्यालय पहुंची हैं।
घायल अनीता ने कहा कि वे न्याय की गुहार लगाती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं, ताकि किसी और को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े।










Discussion about this post