मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वेलेंटाइन-डे पर होटलों व रेस्टोरेंटों में युवक-युवतियों को पकड़ने के लिए जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना नारे के साथ अभियान चलाया। रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट में पकड़े गैर समुदाय के दो युवकों को पुलिस को सौंपा गया।
क्रांति सेना ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रतीक वेलेंटाइन-डे की आढ़ में अश्लीलता फैलाने वालों को सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। इसी के चलते नगर के अधिकांश रेस्टोरेंट होटल बंद रहे। क्रांति सेना की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं सुबह से ही ऐसे रेस्टोरेंट को देखते हुए घूम रही थे।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीन युवतियां व तीन युवक मौजूद मिले। दो युवक गैर समुदाय के थे। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एक युवक व युवती बचकर भाग निकले। टीम ने युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। दोनों युवकों को पुलिस सिविल लाइन थाने ले गई। उन्हें भी बाद में परिजनों को बुलाकर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
इस अवसर पर संजीव वर्मा, मिथलेश गिरी, राखी मित्तल, सविता गौतम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Discussion about this post