मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला महिला अस्पताल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक गर्भवती महिला से इलाज के नाम पर 50 रुपये की उगाही की गई। यह घटना अस्पताल के इमरजेंसी विभाग की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में एक महिला कर्मचारी को स्पष्ट रूप से गर्भवती महिला से पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। वायरल होते ही इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस मामले में महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा आत्रे ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब इस अस्पताल में मरीजों या तीमारदारों से अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायत मिली हो। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।









Discussion about this post