बुढ़ाना। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने मंगलवार को तहसील सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की विभिन्न समस्याएं सुनीं। करीब 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक मामले घरेलू हिंसा से जुड़े रहे। सपना कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई के बाद सपना कश्यप ने महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में मौजूद अधिकारियों से कहा कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। किसी भी महिला को न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े।
इसके बाद सपना कश्यप ने निरीक्षण भवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं के साथ पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान को भी प्रकट करना है।
सपना कश्यप ने बीआरसी कार्यालय पर स्थित आधार कार्ड सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को आधार से संबंधित सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े और सभी को समय पर सहायता मिले।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ गजेन्द्र पाल सिंह, ऋषिका सिंह, तहसीलदार महेन्द्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सोनू कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










Discussion about this post