शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंबेडकर नगर से 1,184 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिससे राज्य भर के किसान परिवारों को राहत मिली।साथ ही ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत 11,690 लाभार्थी परिवारों को ₹561.86 करोड़ की आर्थिक सहायता का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद शामली के कलेक्ट्रेट सभागार में भी हुआ, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी (शामली), विधायक अशरफ अली (थानाभवन), भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, एडीएम न्यायिक परमानन्द झा, एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, नायब तहसीलदार गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जनपद शामली में तहसीलवार निम्नलिखित गांवों के लाभार्थियों को ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से चेक वितरित किए गए:
- तहसील शामली: कैडी, लिसाड़, बधैव, कन्नूखेड़ा, काबड़ौत, उमरपुर, करौड़ी, बुटराड़ा
- तहसील कैराना: भूरा, तितरवाड़ा, दबहेड़ी बुजुर्ग, मोहल्ला खैल (कांधला)
- तहसील ऊन: ताना (एक ही परिवार के दो लाभार्थी), बिडौली सादात, कैल, शिकारपुर, बुन्टा
कुल 17 लाभार्थियों को ₹5 लाख प्रति लाभार्थी के हिसाब से ₹80 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ऊन तहसील के गांव ताना में एक ही परिवार के दो सदस्यों को ₹2.5 लाख-₹2.5 लाख के चेक दिए गए।











Discussion about this post