बागपत। बागपत के बिलोचपुरा गांव में वक्फ बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने के आरोप में 21 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना नमाज के बाद की है, जब बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर वक्फ बिल का विरोध करने लगे। प्रशासन द्वारा मना करने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने वसीम उर्फ गुड्डू पठान, अफजल, एजाज, इकरार, इस्तेकार, हाजी इबाद, कलीम, इस्तियाक, आरिफ, नावेद, मोहसिन, समीर, शहनवाज समेत कुल 21 नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ धारा बीएनएस 189(2) और बीएनएस 292 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।











Discussion about this post