कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में रात को बदमाशों ट्रैक्टर स्पेयर पार्टस एवं वर्कशॉप संचालक अमित कुमार व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर से तीन लाख रुपये नकद व छह लाख के जेवर लूट लिए।
थानाक्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी अमित कुमार की गांव के बिल्लू साझेदारी में हरियाणा के बापौली में ट्रैक्टर स्पेयर पार्टस और वर्कशॉप है। अमित ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने परिवार के साथ कमरे में सोया था। देर रात चार बदमाश उसके घर में घुस गए। आहट होने पर उनकी आंख खुली तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने मकान को खंगालाते हुए अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। जाते समय बदमाश उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा गए। बदमाशों के जाने के बाद वह दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी।
इससे पूर्व बदमाशों ने पड़ोस में एक मकान में चोरी की। मोनू दो दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली दवा लेने गया था। पत्नी व बच्चे ससुराल में ही रह गए। रविवार सुबह वह घर पहुंचा तो उसे मकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर घर में सामान बिखरा मिला। मोनू ने घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी होना बताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।











Discussion about this post