शामली। सोमवार को किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शामली कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने NHAI से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ADM को ज्ञापन दिया। उन्होंने बिजली विभाग पर किसानों को परेशान करने का भी आरोप लगाया।
किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने ADM सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि NHAI किसानों की मांगें पूरी नहीं कर रहा है। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर रोड पर गोगवान जलालपुर से ख्यावाड़ी कट के पास गोगवान-जलालपुर गोलचक्कर तक और भैंसानी इस्लामपुर के पास छोटी सड़क पर सर्विस रोड की सख्त जरूरत है।
उन्होने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा सभी अंडरपास की हाईट कम रखी गई है, जिससे बडे वाहन व भूरा पुरानी की ट्राली नही जा सकती है। उक्त अंडरपास की हाईट बढाई जाये। इसके अलावा उन्होने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जो बकाया बिल में छूट दी जा रही है वो सिर्फ दो किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का ही दी जा रही है। इसको बढाकर चार किलोवाट तक की जाये। इस अवसर पर मो. शहजाद, युनुस, नरेश, साबिर, साजाद, कामिल आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post