मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राजपूत महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा जिसमें उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल द्वारा राजपूत समाज के नायक राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी का विरोध जताया और राष्ट्रपति से सपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही की मांग है।
राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर नें कहां की राणा सांगा ऐसे महान योद्धा हुए है। जिन्होंने आक्रांताओं को कई बार हराया। उनके बारे में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राणा सांगा के बारे में कहा जाता है कि “80 घाव लगे थे तन पे फिर भी कोई व्यथा नहीं थी मन में” उनके खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश है।
उन्होंने सपा सांसद के बयान पर समाजवादी पार्टी कों आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सांसद बनवाने का काम किया था। यदि अखिलेश यादव सांसद के कही खिलाफ एक्शन नहीं लेते है तो आने वाले चुनाव में उनसे भी हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता और छोटी मानसिकता के लिए यह काम किया गया है।
विजय प्रताप सिंह नें सपा मुखिया अखिलेश यादव से सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो लोग महा पुरुषों का अपमान करते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।










Discussion about this post