Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home बागपत

भारत-पाक तनाव: जाटों के इस गांव में हर तीसरे घर से निकला है फौजी, बॉर्डर पर तैनात है एक हजार से ज्यादा युवा

'सैनिकों का गांव ढिकौली' बागपत से चमरावल मार्ग पर 14 किमी चलने पर यही लिखा हुआ बोर्ड लगा दिखाई देगा। यह बोर्ड ऐसे ही नहीं लगाया गया है।

admin by admin
May 9, 2025
in बागपत
भारत-पाक तनाव:  जाटों के इस गांव में हर तीसरे घर से निकला है फौजी, बॉर्डर पर तैनात है एक हजार से ज्यादा युवा
0
SHARES
635
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 बागपत : बागपत जिले का जाट बाहुल्य एक गांव देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है। गांव के करीब एक हजार युवा सेना व अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं। बॉर्डर पर सबसे ज्यादा तैनात सैनिक इसी गांव के हैं। मेजर से लेकर ब्रिगेडियर तक के पदों पर गांव के युवा तैनात है। हर परिवार में कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में जुटा है।

‘सैनिकों का गांव ढिकौली’ बागपत से चमरावल मार्ग पर 14 किमी चलने पर यही लिखा हुआ बोर्ड लगा दिखाई देगा। यह बोर्ड ऐसे ही नहीं लगाया गया है। इस गांव में करीब एक हजार युवा सेना व अर्धसैनिक बलों में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। इस समय भी बॉर्डर पर सबसे ज्यादा यहां के सैनिक तैनात हैं। यह युवा मेजर, कर्नल, लेफ्टिनेंट, ब्रिगेडियर समेत सभी पदों पर तैनात है।

बीस हजार की आबादी वाले जाट बाहुल्य गांव ढिकौली के युवाओं के दिलों में देश सुरक्षा और सेवा का जज्बा बचपन से दिखाई देता है। इसका कारण है कि अधिकतर परिवारों से कोई न कोई सदस्य सेना में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। उनको देखकर ही बच्चों में सेना में जाने का जज्बा पैदा होता है।

Related posts

खाप चौधरियों का बड़ा फरमान—लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन रखने पर पाबंदी, मैरिज होम में शादियों पर भी रोक!

खाप चौधरियों का बड़ा फरमान—लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन रखने पर पाबंदी, मैरिज होम में शादियों पर भी रोक!

December 27, 2025
बागपत में खूनी खेल: ममेरे भाई को मकान देने पर भड़का पति, हथौड़े-छैनी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बागपत में खूनी खेल: ममेरे भाई को मकान देने पर भड़का पति, हथौड़े-छैनी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

December 24, 2025

यह सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि समय के साथ जज्बा बढ़ता चला गया। इस समय बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के परिजन कहते हैं कि हमारे देश में कायराना हरकत करने वाले आतंकियों को घर में घुसकर मारने वाले बेटों पर गर्व हैं। इस तरह ही बेटे देश की सीमा पर डटे रहेंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ढिकौली गांव के कमांडर सुनील ढाका, कर्नल अनिल ढाका, पुष्पेंद्र ढाका, अजित सिंह, अमित ढाका, मेजर कुलदीप, बॉबी ढाका, सूबेदार अनिल ढाका, लेफ्टिनेंट महिपाल ढाका समेत अन्य कई अहम पदों पर कार्यरत है।

ढिकौली के हवलदार हरपाल ढाका और सौराज सिंह ढाका 1965 में पाकिस्तान से जंग में शहीद हुए थे। धर्मपाल सिंह 1984 अमृतसर में देश सुरक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हुए। सुरेंद्र ढाका 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे।

मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह ढाका ने 1965, 71, 99 की जंग लड़ी थी। बिग्रेडियर रणबीर सिंह ने 1965, 71 की जंग लड़ी। बिग्रेडियर महेंद्र सिंह ने 1965, 71 की जंग में लोहा मनवाया। कर्नल बलवान सिंह ढाका, कर्नल सतेंद्र ढाका, कर्नल ओमबीर ढाका, कर्नल बलजोर ढाका ने 1965, 71 की जंग लड़ी थी। इनके अलावा कैप्टन महाराज सिंह ढाका और कैप्टन राजसिंह ढाका ने 1965, 71, 99 की जंग लड़ी थी। कैप्टन राजसिंह को 1965 की जंग में मृतक समझकर मोर्चरी भेज दिया गया था, लेकिन उनको दो दिन बाद होश आया। सूबेदार मेजर बलजोर ढाका और मेजर यशपाल सिंह ने 1962, 65, 71 की जंग लड़ी थी।

ढिकौली के स्व. कैप्टन राज सिंह ने 1965 तथा 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध को लड़ा। उनके बेटे ओमबीर ढाका बताते हैं कि 1971 में भारतीय फौज लाहौर तक पहुंच गई थी, जिसमें उनके पिता कैप्टन राज सिंह भी शामिल थे। पिता लाहौर छावनी से जीत की निशानी के तौर पर पाकिस्तानी फौज की बैरक से उनका संदूक लेकर आए थे जो आज भी हमारे घर रखा है।

मैं वर्ष 1965 में सेना में भर्ती होते ही पाकिस्तान के साथ हुई जंग में चला गया। मैंने 1971 की जंग भी लड़ी। दोनों बार पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा था। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब हमारे गांव के बेटे भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। – प्रकाश वाल्मिकी, सेवानिवृत्त सैनिक

हमारे गांव के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा व सेवा करने का जज्बा बहुत है। अधिकतर युवा सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं। माता-पिता का भी यही सपना है कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर सेना में भर्ती होकर अपने देश की रक्षा करें। – रामबीर सिंह, ग्रामीण

मैंने वर्ष 1965 और 1971 की जंग लड़ी थी। तब भी हमारे गांव के काफी सैनिक बॉर्डर पर थे और हम सभी ने दुश्मनों को ढेर कर दिया था। हमारा एक-एक सैनिक कई पर भारी पड़ा था। अब हमारे बेटे भी देश की सुरक्षा में लगे हैं और वह दुश्मन को उनकी नापाक हरकतों का जवाब देते रहेंगे। – इंद्रपाल ढाका, सेवानिवृत्त सैनिक

ShareTweetSend
Previous Post

चंडीगढ़ में 7 बजे बाजार बंद करने का आदेश जारी: आतिशबाजी और पटाखे पर रोक, छात्र घर लौटने लगे

Next Post

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देशभर में 27 एयरपोर्ट बंद

Next Post
भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देशभर में 27 एयरपोर्ट बंद

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देशभर में 27 एयरपोर्ट बंद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

एसपी शामली का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेने के मामले में इंस्पेक्टर निलंबित

एसपी शामली का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेने के मामले में इंस्पेक्टर निलंबित

2 years ago
विराट कोहली: IPL जीतने के बाद भी कोहली ने टेस्ट को बताया सर्वोपरि, कहा- जब तक खेलूंगा, RCB के लिए ही खेलूंगा

विराट कोहली: IPL जीतने के बाद भी कोहली ने टेस्ट को बताया सर्वोपरि, कहा- जब तक खेलूंगा, RCB के लिए ही खेलूंगा

1 year ago
सौरभ हत्याकांड: जेल में जमकर नाची कातिल मुस्कान, सुंदरकांड का पाठ भी किया; प्रेमी साहिल को है ये एहसास

सौरभ हत्याकांड: जेल में जमकर नाची कातिल मुस्कान, सुंदरकांड का पाठ भी किया; प्रेमी साहिल को है ये एहसास

2 years ago
फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट जारी!, जानें मौसम का हाल

यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी!, इस जिले में भी स्कूल बंद, जानें मौसम का हाल

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In