भारत की सर्जिकल स्ट्राइक में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बुधवार तड़के भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के घर पर हमला किया। इस हमले में परिवार के 14 आतंकी मारे गए। हालांकि, मसूद अजहर ने सिर्फ 10 आतंकियों के मारे जाने की बात कबूल की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर बहबलपुर में मसूद अजहर के घर पर रात करीब 1.30 बजे हमला किया। इस हमले में मसूद के उस ठिकाने पर बम गिराए गए जहां उसका पूरा परिवार सो रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बम गिरते ही परिवार के 14 सदस्य मारे गए। हालांकि, हमले के वक्त मसूद अजहर घर पर मौजूद नहीं था।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, स्ट्राइक के वक्त मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ का पोता, बड़ी बेटी शहीद बाजी सादिया अपने पति और चार बच्चों के साथ घर में सो रहे थे।
हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ घायल हुए हैं। हमले के बाद मसूद अजहर ने अपना बयान जारी किया है। मसूद का कहना है कि अब तक घर के 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मसूद के मुताबिक, हमले में 5 बच्चे मारे गए हैं। कुछ महिलाओं के भी मरने की खबर है। इसके अलावा मसूद के साले की भी हमले में मौत हो गई है।
मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से मसूद अंडरग्राउंड है। मसूद भारत की हिट लिस्ट में है। भारत सरकार का कहना है कि मसूद आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के इशारे पर काम करता है। भारत ने सैन्य हमले में मसूद के 4 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। मसूद अजहर को 1983 में आतंकी संगठन अलकायदा ने ट्रेनिंग दी थी।











Discussion about this post