मुजफ्फरनगर। जैन समुदाय ने 2 जुलाई 2025 को तीर्थराज श्री गिरनार जी (गुजरात) में जैन श्रद्धालुओं के साथ हुए कथित अमानवीय व्यवहार का कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को जैन समुदाय के प्रतिनिधियों ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की कड़ी निंदा की।
ज्ञापन में कहा गया कि भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु निर्वाण लाडू चढ़ाने गिरनार जी पहुंचे थे। जैन समाज एक अहिंसक समाज है, और उसके श्रद्धालुओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशी के नाम पर आतंकियों जैसा व्यवहार किया गया। शासन और प्रशासन ने स्थानीय अतिक्रमणकारियों के दबाव में आकर तीर्थयात्रियों को अपमानित किया, जिससे पूरे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रतिनिधियों ने चेताया कि यह घटना सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के जैन समाज को आहत करने वाली है। इसी के चलते भारतीय जैन मिलन के नेतृत्व में देशभर के जिला मुख्यालयों व तहसीलों में इस घटना के विरोध में ज्ञापन दिए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर में ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनोज जैन (कार्याध्यक्ष, भारतीय जैन मिलन), अशोक कुमार जैन (संभागीय मंत्री, दिगम्बर जैन महासमिति), योगेश कुमार जैन (उपाध्यक्ष, जैन मिलन), अजय जैन (आईसवर्ड), अभिषेक जैन (क्षेत्रीय मंत्री, जैन मिलन), साधना जैन (संभागीय मंत्री, महिला संभाग), विभोर जैन (अध्यक्ष, जैन मिलन शांतिनाथ), हर्षवर्धन जैन, संजय जैन, राजेन्द्र जैन, राकेश जैन, दिनेश जैन (अध्यक्ष, जैन मिलन मेन), हर्ष जैन, जवाहरलाल जैन, बी. पी. जैन, रवि जैन, सुभाष जैन (फोटो स्टेट संरक्षक) सहित अनेक जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।










Discussion about this post