यूपी के बुलंदशह में अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव घटाल के निकट तेज रफ्तार कटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 42 लोग घायल हो गए। जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 60 श्रद्धालु राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में जहारवीर बाबा के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
रविवार देर रात रास्ते में अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव घटाल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु हो गए। घायलों को आनन फानन में जटिया अस्पताल, कैलाश अस्पताल और अरनिया के मुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने चांदनी (12) पुत्री कालीचरण निवासी रफ़ातपुर थाना कासगंज, रामबेटी (62) पत्नी सोरनलाल निवासी रफ़ातपुर थाना सोरों जिला कासगंज, ईपू बाबू निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज, धनीराम निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज, मिश्री निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज, शिवांश(6) पुत्र अजय निवासी सोरों जिला कासगंज, विनोद(45) पुत्र सोरन सिंह और योगेश(50) पुत्र रामप्रकाश, लेखराज पुत्र नेमसिंह की मौत हो गई। वहीं करीब 42 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जिनमें से कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी नगर शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधित जानकारी हासिल की। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। मेरठ मंडल आयुक्त और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
मंडलायुक्त मेरठ मण्डल मेरठ डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद व पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी एवं जिलाधिकारी श्रुति तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार द्वारा दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का कैलाश हॉस्पिटल में चल रहे इलाज की व्यवस्थाओं को देखा और परिवारजनों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया स साथ ही घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया।











Discussion about this post