नई दिल्ली। गर्मियां आते ही एयर कंडीशनर (AC) की जरूरत बढ़ जाती है. लेकिन इसके साथ ही आता है भारी-भरकम बिजली का बिल, जो कई बार जेब पर भारी पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि AC की ठंडक का मजा भी लें और बिजली का बिल भी कम आए, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपने बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
सही तापमान सेट करें
सबसे जरूरी बात AC को हमेशा 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करें. हर एक डिग्री तापमान कम करने पर बिजली की खपत 6% तक बढ़ जाती है. 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान आरामदायक भी होता है और बिजली भी बचाता है.
रेगुलर सर्विसिंग करवाएं
अपने AC की नियमित सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है. गंदे फिल्टर और कॉइल AC की कूलिंग क्षमता को कम करते हैं, जिससे कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है. साल में कम से कम एक बार सर्विसिंग जरूर करवाएं.
खिड़की-दरवाजे बंद रखें
जब भी AC चलाएं तो कमरे के सभी खिड़की और दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर दें. पर्दे का इस्तेमाल करें ताकि सूरज की सीधी रोशनी कमरे में न आए. इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और AC को बार-बार चालू होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
टाइमर का इस्तेमाल करें
अपने AC में टाइमर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप रात में सोने से पहले टाइमर सेट कर सकते हैं ताकि कुछ घंटों बाद AC अपने आप बंद हो जाए. इससे आप जरूरत से ज्यादा देर तक AC चलाने से बचेंगे और बिजली बचेगी.
इनवर्टर AC चुनें
अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनवर्टर AC को प्राथमिकता दें. इनवर्टर AC सामान्य AC की तुलना में कम बिजली खपत करते हैं, क्योंकि ये कंप्रेसर की स्पीड को कमरे के तापमान के हिसाब से एडजस्ट करते हैं.











Discussion about this post