सहारनपुर। नवरात्र और शाकुंभरी मेले के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कुल 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कदम एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान ड्यूटी से गायब रहना एक गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
पुलिसकर्मियों निरीक्षक संजय कुमार,उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह,महिला उपनिरीक्षक मनबीरी सिंह,मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार,मुख्य आरक्षी अरुण सोलंकी,मुख्य आरक्षी भोपाल सिंह,आरक्षी रविन्द्र कुमार,आरक्षी रोबिन कुमार,आरक्षी मुनीश कुमार,महिला मुख्य आरक्षी निर्मला,रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार,रिक्रूट आरक्षी धनंजय सरकार,रिक्रूट आरक्षी अशोक कुमार,रिक्रूट आरक्षी योगेन्द्र सिंह,रिक्रूट आरक्षी हरिओंम सिंह,रिक्रूट आरक्षी भोपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा “त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में ड्यूटी से गायब रहना न केवल लापरवाही है, बल्कि यह अनुशासनहीनता का प्रतीक है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन से लेकर थानों तक इस कार्रवाई की चर्चा है। बताया जा रहा है कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आई, तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।











Discussion about this post