मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा किसानों के हितों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें गन्ने का रेट बढ़ाने, बिजली बिलों का भुगतान करने और भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की गई है।
टिकैत ने बताया कि अगर सरकार इन मुद्दों को हल करने में विफल रहती है, तो किसान संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसे पूरे देश में लागू करने के लिए एक बैठक में चर्चा की है और इस प्रस्ताव का उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाकर किसानों के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि 17 तारीख को एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जो करीब 15 साल बाद हो रही है और इसमें किसानों के सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
राकेश टिकैत ने बताया कि अधिकारियों द्वारा किसानों के मामलों की सुनवाई नहीं की जा रही है, जिससे किसान और अधिक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन आंदोलन को तेज करेंगे और सरकार को अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर करेंगे।











Discussion about this post