मुजफ्फरनगर। नरेश टिकैत ने कहा कि आजकल पूरे देश में किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है और प्रशासन भी किसानों का अपमान करने में लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि अधिकारी इतने बेलगाम हो गए हैं कि अगर कोई विरोध की आवाज उठाता है तो उसे दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने खासकर पुलिस के रवैये पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस बल इस हद तक पहुंच गया है कि वह किसानों और जनता की आवाज को दबाने के लिए दबाव बनाने का काम कर रहा है।
नरेश टिकैत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन अधिकारी उनकी परेशानियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनका अपमान कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
नरेश टिकैत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान संगठनों को अपनी एकता बनाए रखते हुए अपने हक की लड़ाई जारी रखनी होगी।











Discussion about this post