मुज़फ़्फ़रनगर: भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली वजीराबाद में गुरुवार को मातम का माहौल था। जहां कभी बेटियों की डोली उठनी थी, वहां उनकी अर्थियां उठ रही थीं। 15 वर्षीय सक्षम ने भारी मन से अपनी मां और दो बहनों की चिताओं को मुखाग्नि दी।
बुधवार दोपहर मिन्टू भगत की पत्नी विनती (42), पुत्री गजल राठी (13) और सृष्टि राठी (11) ने जहर खा लिया। विनती की मुजफ्फरनगर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दोनों बेटियों ने मेरठ अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार को तीनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव के छछरौली मे बुधवार की दोपहर मिन्टू भगत की पत्नी विनती 42 वर्ष 13 वर्षीय पुत्री सपना उर्फ़ गजल राठी, 11 वर्षीय सृष्टि राठी ने जहर का सेवन कर लिया था। विनती ने मुजफ़्फरनगर अस्पताल मे दम तोड़ दिया था, वहीं देर शाम सृष्टि व गज़़ल की मेरठ अस्पताल मे मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को माँ बेटियों के शव गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। शुकतीर्थ शमशान घाट पर तीनो का अंतिम संस्कार किया गया।
मिन्टू भगत गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है व पैतृक भूमि मे खेती भी करता है। मृतका विनती का मायका गांव ककरौली मे है, बुधवार की दोपहर विनती ने जहर का सेवन करने के बाद पिता आजाद को जहर खा लेने की सूचना मोबाइल से दी थी, आजाद ने दामाद मिन्टू के ताऊ ओमपाल को इस घटना की सूचना दी। ओमपाल घर पहुंचे, तो विनती व सपना तथा सृष्टि के जहर खा लेने की जानकारी हुई, आनन फ़ानन मे तीनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया था,
जहाँ चिकित्सक ने विनती को मृत घोषित कर दिया। सपना व सृष्टि को मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी।
भोपा क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Discussion about this post