मुज़फ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची और संघर्ष कर रहे दोनों पक्षों के पाँच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भगत सिंह पुत्र हरवीर, सचिन पुत्र भगत सिंह, अजब सिंह पुत्र हरवीर, मुमताज पुत्र अमीर हसनैन निवासी तिस्सा, तथा हैदर पुत्र अमीर हैदर निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है। इनमें एक प्रधान भी शामिल बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद से उत्पन्न तनाव के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post