उत्तर प्रदेश। यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को पुलिस और एसएसबी ने दो ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इनके पास से वैध प्रवेश दस्तावेज नहीं मिले हैं।
पकड़े गए लोगों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। इनमें पुरुष पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा है। सीमा पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल काफी सख्ती बरत रहे हैं। गश्त के दौरान ये दोनों नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसते समय पकड़े गए।











Discussion about this post