Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन, सैकड़ों सड़कें ठप, बिलासपुर में भारी नुकसान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में शनिवार सुबह तक तीन नेशनल हाई-वे समेत 574 सड़कें बंद हो गईं और बिजली-पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

admin by admin
September 13, 2025
in देश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन, सैकड़ों सड़कें ठप, बिलासपुर में भारी नुकसान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज और कल यानी 13 व 14 सितम्बर को राज्य के 10 जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, शिमला, चंबा, सिरमौर और मंडी में गरज, अंधड़ और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस बीच बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में बीती रात भारी बारिश से नुकसान हुआ है। गांव गुतराहण बहादुरपुर धार में सड़कें टूट गईं और किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। इलाके में कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में शनिवार सुबह तक तीन नेशनल हाई-वे समेत 574 सड़कें बंद हो गईं और बिजली-पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

बीती रात से सुबह तक कांगड़ा जिला के पालमपुर में सर्वाधिक 86 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंडी के मुरारी देवी में 69 मिलीमीटर, कांगड़ा में 58 और जोगिन्दरनगर में 45 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार हो रही वर्षा से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक कुल्लू जिले में एनएच-03 और एनएच-305 व 174 सड़कें, मंडी में 166, शिमला में 48, कांगड़ा में 45, चंबा में 44, सिरमौर में 28, बिलासपुर में 24 और ऊना में एनएच-503ए व 23 सड़कें बंद हो गईं।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

बारिश और भूस्खलन से बिजली व पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। प्रदेश में 389 ट्रांसफार्मर और 333 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें चंबा के 149, कुल्लू के 138 और मंडी के 64 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, जबकि पेयजल योजनाओं में कांगड़ा की 176, शिमला की 73 और मंडी की 52 बंद हो गईं।

इस बार का मानसून सीजन हिमाचल के लिए भारी तबाही लेकर आया है। अब तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग लापता हैं, जबकि 451 लोग घायल हुए हैं। जिला वार आंकड़ों के अनुसार मंडी में सर्वाधिक 61, कांगड़ा में 54, कुल्लू में 44, चंबा में 43, शिमला में 40, किन्नौर में 28, सोलन में 27, ऊना में 25, सिरमौर में 20, बिलासपुर में 19, हमीरपुर में 16 और लाहौल-स्पीति में 9 लोगों की जान गई है।

बरसात ने मकानों, दुकानों और गौशालाओं को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अब तक 1,372 मकान पूरी तरह ढह गए हैं और 5,883 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 484 दुकानें और 5,929 गौशालाएं भी नष्ट हो चुकी हैं। पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 2,083 पशुओं और 26 हजार से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत शामिल है।

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक प्रदेश को अब तक 4,465 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 137 भूस्खलन, 97 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही वर्षा से हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए हैं और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने तथा विशेषकर नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

ShareTweetSend
Previous Post

शामली में भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन, थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, की निलंबन की मांग

Next Post

शहीद की पत्नी का फूटा आक्रोश; भारत-पाक मैच पर लगे रोक, BCCI और भारतीय क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप

Next Post
शहीद की पत्नी का फूटा आक्रोश; भारत-पाक मैच पर लगे रोक, BCCI और भारतीय क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप

शहीद की पत्नी का फूटा आक्रोश; भारत-पाक मैच पर लगे रोक, BCCI और भारतीय क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: 25 मार्च को इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित , जाने

मुजफ्फरनगर: कई कॉलोनियों में तीन दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

1 year ago
‘मैं भारत की बहू हूं, प्लीज मुझे यहीं रहने दीजिए’, सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार

‘मैं भारत की बहू हूं, प्लीज मुझे यहीं रहने दीजिए’, सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार

2 years ago
मेरठ एसएसपी के निर्देश पर थानों का विस्तृत निरीक्षण, समाधान रजिस्टर पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश

मेरठ एसएसपी के निर्देश पर थानों का विस्तृत निरीक्षण, समाधान रजिस्टर पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश

1 year ago
मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: ई-रिक्शा दौड़ाते मिले नाबालिग व दिव्यांग, 15 ई-रिक्शा को सीज

मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: ई-रिक्शा दौड़ाते मिले नाबालिग व दिव्यांग, 15 ई-रिक्शा को सीज

2 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In