मुज़फ्फरनगर। विद्युत विभाग की ओर से फीडर विभक्तिकरण के चलते 33/11 केवी उपकेंद्र जानसठ रोड विष्णु विहार से जुड़े तीन प्रमुख फीडरों — सुरेंद्रनगर फीडर, ए टू जेड फीडर और अलमासपुर फीडर — 18 जून 2025 से 20 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस कारण इन फीडरों से जुड़ी दर्जनों कॉलोनियों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य फीडरों के सुचारू विभक्तिकरण और प्रणाली को अधिक सक्षम बनाने के लिए आवश्यक है।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाले क्षेत्र:
सैनिक विहार, अवध विहार, वसुंधरा कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी, ए टू जेड कॉलोनी, कुंज विहार, वैशाली, ग्रीन हाइट कॉलोनी, वेदांता कॉलोनी, पारस एनक्लेव कॉलोनी, वसुंधरा स्मार्ट सिटी, सुरेंद्रनगर कॉलोनी, बाईपास हाईवे, गोकुल सिटी, अलमासपुर, अग्रसेन विहार, गुलशन विहार, एन ई पी सी, गीता कॉलोनी, हरि वृंदावन कॉलोनी, महालक्ष्मी एंक्लेव सहित अन्य क्षेत्र। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।











Discussion about this post