मुज़फ्फरनगर। रविवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा ने पहलगाम की घटना में मारे गए 28 लोगों की शहादत की तेरहवीं पर मुजफ्फरनगर के आर्य समाज मंदिर में हवन और शोक सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सबसे पहले शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया। इसके बाद शोक सभा का आयोजन हुआ। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने जन आक्रोश यात्रा में राकेश टिकैत के साथ हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज में विभाजन हुआ है।
सैनी ने शनिवार को हुई किसान पंचायत में दिए गए बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मंच से सर कलम करने की धमकी स्वीकार नहीं की जा सकती। साथ ही कैराना की इकरा हसन के बयान पर भी नाराजगी जताई। इकरा ने हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहा था। सैनी ने कहा कि यह बयान राष्ट्रविरोधी है क्योंकि हिंदू संगठन सिर्फ राष्ट्रहित में काम करते हैं।










Discussion about this post