Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

कल से देशभर में नई जीएसटी दरें होंगी लागू; नवरात्र के पहले दिन घट जाएंगे इन वस्तुओं के दाम

केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें कम करने का फैसला किया है।

admin by admin
September 21, 2025
in नई दिल्ली
कल से देशभर में नई जीएसटी दरें होंगी लागू; नवरात्र के पहले दिन घट जाएंगे इन वस्तुओं के दाम
0
SHARES
665
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जीएसटी की नई दरें सोमवार यानी 22 सितंबर से देशभर में लागू होने जा रही हैं। जीएसटी की नई दरों के लागू के बाद रसोई के जरूरी सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों और उपकरणों से लेकर ऑटोमोबाइल तक लगभग 375 वस्तुओं की कीमतें कम हो जाएंगी।

केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें कम करने का फैसला किया है। इसे फैसले के लागू होने के बाद घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम उपभोग की वस्तुएं और टीवी, एसी, वाशिंग मशीन जैसी जरूरी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।

दवाओं से लेकर घर बनाने वाले सामान तक हुए सस्ते-
विभिन्न एफएमसीजी कंपनियों ने जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने के लिए कीमतें कम करने का एलान पहले ही कर दिया है। अधिकतर दवाओं और फॉर्मूले व ग्लूकोमीटर और डायग्नोस्टिक किट जैसे चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिए जाने से आम आदमी के लिए दवाओं की कीमतें कम हो जाएंगी। इसके अलावा, घर बनाने वालों को भी लाभ होगा क्योंकि सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार ने पहले ही दवा की दुकानों को निर्देश दिया है कि वे जीएसटी कटौती के लाभों को ध्यान में रखते हुए अपनी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) संशोधित करें या कम दरों पर दवाइयां बेचें।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

सेवाएं भी होंगी सस्ती-
सेवाओं की बात करें तो सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं जिनमें हेल्थ क्लब, सैलून, नाई, फिटनेस सेंटर, योग आदि सेवाओं पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) 18 प्रतिशत से घटाकर बिना टैक्स क्रेडिट के पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

इसके अलावा, हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप बार, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे दैनिक उपयोग के उत्पाद भी सस्ते होने की संभावना है, क्योंकि इन पर कर वर्तमान 12/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। टैल्कम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम, आफ्टर-शेव लोशन जैसी अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी कमी देखने को मिलेगी। इन उत्पादों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हो गया है।

22 सितंबर से प्रभावी जीएसटी एक द्वि-स्तरीय संरचना होगी। जिसमें अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर पांच और 18 प्रतिशत का कर लगेगा। अति विलासिता वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा, जबकि तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 प्रतिशत और उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे।

कार और टू-व्हीलर की कीमतों में होगी कमी-
नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार से देशभर में कार और टू-व्हीलर खरीदारों सस्ती होने वाली हैं। अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियां मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में कटौती का एलान किया है। इसी तरह लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ टू-व्हीलर कंपनियां भी कीमतें घटा रही हैं। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों के कारण हो रहा है।

एसी, डिशवॉशर के दाम 1,610 से 8,000 तक घटे-
वोल्टास, डाइकिन, हायर गोदरेज और पैनासोनिक जैसी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भी एयरकंडीशनर एवं डिशवॉशर की कीमताें में न्यूनतम 1,610 से 8,000 रुपये तक कटौती की है। कंपनियों को नवरात्र में 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। गोदरेज अप्लायंसेज कैसेट और टावर एसी पर 8,550 से 12,450 रुपये के बीच दाम घटाए हैं। हायर ने 3,202 से 3,905 रुपये, वोल्टास ने 3,400 से 3,700 रुपये, डाइकिन ने 1,610 से 7,220 रुपये, एलजी इलेक्ट्रॉनिक ने 2,800 से 3,600 और पैनासोनिक ने 4,340 से 5,500 रुपये तक एसी के दाम कम किए हैं।

अमूल ने दूध समेत 700 उत्पादों के दाम घटाए-
अमूल ने भी 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। इनमें घी, मक्खन, बेकरी व अन्य उत्पाद शामिल हैं। 610 रुपये किलो वाला घी अब 40 रुपये सस्ता होगा। 100 ग्राम मक्खन 62 रुपये के बजाय 58 रुपये व 200 ग्राम पनीर 99 रुपये के बजाय 95 रुपये में मिलेगा। पैकेज्ड दूध दो-तीन रुपये सस्ता होगा। इससे पूर्व मदर डेयरी भी दाम में कटौती की घोषणा कर चुकी है।

रेल नीर भी सस्ता, एक रुपये कम होगी कीमत-
भारतीय रेलवे ने रेल नीर सस्ता कर दिया। अब एक लीटर की बोतल की कीमत 15 से घटकर 14 रुपये होगी। आधा लीटर की बोतल 10 के बजाय नौ रुपये में मिलेगी। रेलवे परिसरों/ट्रेनों में आईआरसीटीसी व अन्य ब्रांडों की पेयजल बोतलों के दाम भी 14 और नौ रुपये हो गए हैं।

शिकायतों के लिए पोर्टल पर विशेष सेक्शन-
सरकार ने संशोधित जीएसटी दरों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने और उनके निवारण के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के इनग्राम पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई है। इसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और अन्य उप-श्रेणियां हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

पीएम मोदी को गाली देने वाले मामले में तेजस्वी और राजद विधायक पर FIR, BJP नेता बोले- कड़ी कार्रवाई हो

Next Post

इमरान मसूद बोले- भारत-पाक मैच में याद आता है सट्टा बाजार, देश का नेतृत्व कमजोर

Next Post
इमरान मसूद बोले- भारत-पाक मैच में याद आता है सट्टा बाजार, देश का नेतृत्व कमजोर

इमरान मसूद बोले- भारत-पाक मैच में याद आता है सट्टा बाजार, देश का नेतृत्व कमजोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में उद्योगपति के पुत्र का निधन,स्वरूप परिवार में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर में उद्योगपति के पुत्र का निधन,स्वरूप परिवार में शोक की लहर

10 months ago
मुजफ्फरनगर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भाईचारे और एकता की पेश की मिसाल, कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भाईचारे और एकता की पेश की मिसाल, कांवड़ियों पर बरसाए फूल

9 months ago
मुजफ्फरनगर में नौकरी के नाम पर हड़पे ₹1.05 लाख; नगर पालिका में सफाईकर्मी पद दिलाने का दिया झांसा

मुजफ्फरनगर में नौकरी के नाम पर हड़पे ₹1.05 लाख; नगर पालिका में सफाईकर्मी पद दिलाने का दिया झांसा

5 months ago
मुज़फ्फरनगर में विवाहिता के साथ दुराचार, वायरल किए अश्लील वीडियो और फोटो

मुज़फ्फरनगर में विवाहिता के साथ दुराचार, वायरल किए अश्लील वीडियो और फोटो

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In