मुजफ्फरनगर। आगामी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन संजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा-
एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य को सही तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्था को दुरुस्त करने और चुनाव के दौरान सुरक्षा इंतजामों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस बैठक में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बुढ़ाना अपूर्वा यादव, एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, एसडीएम जानसठ, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ और तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।










Discussion about this post