अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के दिल्ली गेट स्थित शाहजमाल कब्रिस्तान में फैजल की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति और बहनोई के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने फैजल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसमें आरोप है कि प्रेमिका फैजल को ब्लैकमेल कर रही थी। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। रोरावर के बरी मोहल्ला निवासी फैजल (25) का शव शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शाहजमाल कब्रिस्तान में मिला था।
पोस्टमार्टम में उसकी सिर में चोट पहुंचकर हत्या किया जाना उजागर हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर देहली गेट पुलिस ने भाई की तहरीर पर प्रेमिका सोनी, उसके पति सालिम व बहनोई शाहरुख पर मुकदमा दर्ज किया है।
एसएचओ रामेंद्र शुक्ला के अनुसार अब तक की जांच व परिवार के आरोप से स्पष्ट हुआ है कि चोरी आदि मुकदमों के आरोपी फैजल के पेशे से पार्टी डांसर सोनी से प्रेम संबंध थे। वह उसे किसी मुद्दे पर ब्लैकमेल कर रही थी। इसी पर दोनों में विवाद शुरू हो गया था।
दोनों में एक सप्ताह पहले बदायूं में भी विवाद हुआ था। इसी क्रम में यह हत्या किए जाने का आरोप है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर पूछताछ के आधार पर हत्या की सही वजह उजागर होगी।











Discussion about this post