लखनऊ। मानकनगर में रविवार तड़के छह झोपड़ियों में आग लग गई। एक झोपड़ी में सो रहा परिवार बाल बाल बच गया। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
भोलाखेड़ा में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उन्नाव के बीघापुर में पूर्वा तकिया गांव निवासी रेशम, उन्नाव में असोहा में कंधरपुर निवासी बागेश्वर, सुल्तानपुर के जामो में बलभददेपुर गांव में रहने वाले हरिकेश, बंथरा के त्रिलोचन खेड़ा निवासी विजय शंकर, बंथरा के त्रिलोचन खेड़ा निवासी कन्हैयालाल और धर्मपती झोपड़ी बना कर रहते हैं।
होली पर रेशम को छोड़कर सभी अपने गांव गए हुए थे। रविवार तड़के रेशम परिवार के साथ झोपड़ी में सो रही थीं तभी धुएं और आग की तपिश के कारण आंख खुल गई। उन्होंने देखा की उनकी झोपड़ी में आग लगी थी। आननफानन वह अपने परिवार के साथ बाहर भागी। लोग आग बुझाने में जुट गए।
इस बीच एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 45 मिनट में दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।










Discussion about this post