लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सीबीआई में तैनात एसआई वीरेंद्र पर एक हमलावर ने उनके दफ्तर में तीर-धनुष से हमला कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
घायल एसआई का हालचाल लेने के लिए कई वरिष्ठ अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं, सीबीआई एसआई की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है और जांच की जा रही है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावर 1993 में रेलवे में एक मामले में ट्रैप हुआ था। वह रेलवे का कर्मचारी था या वादी इसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुराने मामले को लेकर ही आरोपी ने ये वारदात की।










Discussion about this post