मुजफ्फरनगर। खालापार के रामपुरम क्षेत्र में विवाद के बाद पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मोबिन पुत्र बाबू निवासी तावली, थाना शाहपुर को पुलिस ने मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक 32 बोर की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
कोतवाली प्रभारी महावीर चौहान ने जानकारी दी कि गिरफ्तारी के बाद जांच में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मोबीन द्वारा शुऐब पर फायरिंग की पुष्टि हुई है। इसी के आधार पर मुकदमे में आयुद्ध अधिनियम की धाराएं 3/25/27 जोड़ी गई हैं।
घटना सोमवार शाम उस समय हुई जब शुऐब की बहन शबनम अपने मायके रोती-बिलखती हालत में पहुँची थी। उसके पीछे पति मुसर्रफ और अन्य रिश्तेदारों ने घर पर आकर गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू, ईंट-पत्थर और पिस्टल का इस्तेमाल हुआ जिसमें कई लोग घायल हुए।
घटना के बाद पीड़ित की ओर से 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मौके पर पहुँची खालापार पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।










Discussion about this post