मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खतौली थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और वाहन चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर प्रवेज को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक अन्य बदमाश को भी मौके पर दबोच लिया। हालांकि, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सीओ खतौली रामाशीष यादव के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से इस वाहन चोर गैंग की तलाश थी। चेकिंग अभियान के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ।
घटनास्थल से पुलिस ने चोरी का एक ट्रक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस का कांबिंग अभियान जारी है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।










Discussion about this post