मुजफ्फरनगर। भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन जुआ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, इसके परिवारों और उनके कल्याण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए, इण्डियन पोटाश लिमिटेड (IPL) की रोहाना कलां शुगर इकाई में जुआ जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 सितंबर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. गहलौत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
समारोह में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/विधि) आर.के. तिवारी ने शपथ पत्र पढ़कर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को जुआ की लत से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रामबीर लल्लर (विभागाध्यक्ष, यांत्रिकी), अरविंद कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक, गन्ना), पंकज बालियान (विभागाध्यक्ष, उत्पादन), तरुण कुमार गौड़ (प्रबंधक, लेखा) सहित अन्य सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को जुआ जैसी सामाजिक बुराई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस लत से मुक्त रहने के लिए प्रेरित करना था। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।










Discussion about this post