मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी मंसूरपुर के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को मंसूरपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व 315 बोर का एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम जडौदा निवासी सोमपाल ने थाना मन्सूरपुर में दी गई तहरीर में बताया था कि 24 अप्रैल 2025 की रात लगभग 9 बजे उनका पुत्र राहुल घर से बाहर गया था। उसी रात करीब 12 बजे गांव के ही मनीष पुत्र अरविन्द, रवि पुत्र विवेक, विनीत पुत्र विवेक और वणु पुत्र डॉ. बिरसी ने पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने दबिश देकर हत्या में शामिल एक अभियुक्त मनीष पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम जडौदा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पुत्र अरविन्द, निवासी ग्राम जडौदा, थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर,1 खोखा कारतूस (आलाकत्ल) बरामद किया गया है।
पुलिस टीम शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।










Discussion about this post