नई दिल्ली। छठ महापर्व के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस वर्ष यमुना नदी के तट पर छठ पूजा के भव्य आयोजन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पहली बार ऐसी बहनें जो पहले विभिन्न कारणों से यमुना तट पर छठ पूजा नहीं कर पाती थीं, वे अब धूमधाम और भव्य रूप से यह पर्व मना सकेंगी।
मनोज तिवारी ने घोषणा करते हुए कहा, “हमारी तैयारियां बड़े पैमाने पर हैं। पहले जो सुविधाएं छठ घाटों पर थीं, उन्हें और बेहतर किया जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आयोजन रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से संभव हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार यमुना पर छठ पूजा की परंपरा को नई ऊँचाई मिलेगी और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं को, इस पूजा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दिल्ली और केंद्र दोनों में भाजपा का नेतृत्व है, जिससे माना जा रहा है कि यमुना तट पर छठ पूजा के लिए पर्याप्त और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।











Discussion about this post