मुजफ्फरनगर: शहर के चर्चित उद्योगपति विशु तायल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। उनका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि विशु तायल की एक और नई वीडियो जो वायरल हुई है, इसको लेकर विशु तायल के खिलाफ नई मंडी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विशु तायल के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक-47 वाला मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन जो पिछली वीडियो वायरल हुई थी, उन सभी में भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नई मंडी की सीओ रूपाली राय चौधरी को सभी मामलों की जांच सौंप दी गई है, सीओ ने मामले चार-पांच महीने पुराने बताएं हैं लेकिन उनमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। नए मामले में भी विशु तायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनका लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है।
विशु तायल की मां और पत्नी द्वारा उनसे मिलने पर एसएसपी ने बताया कि उनकी बात सुनी गई है,उनके तथ्य को भी जांच में शामिल कराया जाएगा।
इसी बीच मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट से भी रॉयल बुलेटिन को बताया कि इस मामले में थाना नयी मंडी पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।











Discussion about this post