खतौली। मुजफ्फरनगर के खतौली में सकल जैन समाज ने विले परले मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। थाने पहुंचकर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषी अधिकारियों के निलंबन की मांग की गई। जुलूस बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर जीटी रोड से होता हुआ थाने पहुंचा था। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चों समेत सकल जैन समाज के लोग शामिल रहे।










Discussion about this post