मुजफ्फरनगर। प्रदेश में लम्बे समय तक अपराध मुक्त शासन के बाद अब अपराध फिर तेजी से बढऩे लगे हैं, पिछले दो दिनों में नगर क्षेत्र में ही लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को आतंकित कर सोने की चेन व लाकेट लूट लिया। महावीर चौक पर दिनभर पुलिस तैनात रहती है, उसके बावजूद बदमाश पुलिस को चुनौती देकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए है। सोने की चेन तीन तोले की बताई गयी है।
जाट कालोनी निवासी सौरभ गर्ग की पत्नी दीपाली गर्ग शनिवार शाम को जीआईसी मैदान से घूम कर बाहर निकली थी तभी काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने दीपाली को आतंकित कर गले से चेन और लाकेट लूट लिया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश फरार होने में सफल रहे। महिला ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर बदमाशों की तलाश में चैकिंग भी की, लेकिन बदमाश फरार होने में सफल रहे।
एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशो की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। महिला ने बदमाशों की बाइक का जो नंबर दिया है, उसे भी तस्दीक कराया जा रहा है। बीते दिवस नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड से भी बाइक सवार बदमाश भूसा कारोबारी उज्जवल से 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लूट की इन वारदातों में अभी पुलिस के हाथ खाली है और शहर में अपराध बढ़ने से नागरिक चिंतित होने लगे है।










Discussion about this post