संभल/चंदौसी। संभल जिले के थाना क्षेत्र, मौलागढ़ शिवमंदिर रोड पर शनिवार को एक मकान में ड्रमों में रखे ज्वलनशील पदार्थ के चलते भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। दूसरे इलाकों से चार अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। चंदौसी के CO अनुज चौधरी ने पुलिस बल के साथ राहत कार्य में सक्रिय भाग लिया। जोखिम उठाते हुए उन्होंने आग में फंसे 10 मकानवासियों और पड़ोसियों सहित कुल 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान मकान में रखे ड्रमों में जोरदार विस्फोट हुआ, लेकिन CO और अन्य कर्मी बच गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
SDM निधि पटेल और सप्लाई ऑफिसर ललित भी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान में पेट्रोल मिलावट के लिए इथेनॉल से भरे ड्रम रखे गए थे। पुलिस ने कुछ नमूने जब्त कर लैब जांच के लिए भेजे हैं। मकान मालिक फरार बताया जा रहा है।











Discussion about this post